
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। अजगैन नवाबगंज उप खण्ड अधिकारी रुद्र प्रताप व जेई विष्णु कुमार शुक्ला व जेई शिवांशु दुबे के नेतृत्व में विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली अभियान नवाबगंज व सोहरामऊ में चलाया गया जिसमें बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए वहीं मौके पर ही 35 उपभोक्ताओं द्वारा 3.25 लाख रुपए जमा कराए गए एवं चार कनेक्शन घरेलू से वाणिज्य प्रयोग करते पाए गए दो खराब मीटर बदले गए दो मीटर में रीडिंग स्टोर पाई गई और 48 उपभोगताओं का कनेक्शन काटा गया जिनका बकाया 6.50 लाख रुपए था ।वहीं उप खण्ड अधिकारी रुद्र प्रताप ने बताया लगातार ओटीएस कैम्प लगाएं गए और सूचनाएं अखबार व अन्य माध्यमों से उपभोक्ताओं को दी गई जिनमें से राजस्व जमा कराया गया वहीं अभी जिन उपभोक्ताओं ने विद्युत बिल भुगतान नहीं किया है और उनके विधुत बिल अधिक बकाया है उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं अगर विद्युत उपभोक्ता समय पर निर्धारित विधुत बिल भुगतान कर दें तो आगे होने वाली असुविधा से बच सकते हैं आगे विधुत विभाग द्वारा अन्य कार्यों पर व्यय किया जाता है तो राजस्व का होना जरूरी है इसलिए उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि समय से विद्युत बिल भुगतान कर दे।



