
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना बारासगवर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
वादी वेद प्रकाश पुत्र स्व० रामबहादुर निवासी भरथीपुर थाना बारासगवर द्वारा मोटर साइकिल चोरी के संदर्भ में थाना बारासगवर पर मु0अ0सं0 14/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था।दिनांक 06.02.25 को थाना बारासगवर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जय बहादुर पुत्र स्व० रामेश्वर पासी उम्र करीब 32 वर्ष नि0 ग्राम तिवारीपुर खुर्द थाना सरेनी जनपद रायबरेली को कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस नं0 UP 35 BE 6406 बरामद कर ऊंचगांव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) की बढोतरी की गयी। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

