
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।औधोगिक क्षेत्र मगरवारा में संचालित मिर्ज़ा इंटरनेशनल फैक्ट्री के सैकडो श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंध की तानाशाही से नाराज श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। श्रमिको ने आरोप लगाया है। उन्नाव फैक्ट्री से ग्रेटर नोएडा भेजने की तैयारी में जुटा है तानाशाह फैक्ट्री प्रबंध।
जनपद के मगरवारा औधोगिक क्षेत्र में संचालित मिर्ज़ा इंटरनेशनल यूनिट वन फैक्ट्री प्रबंध की तानाशाही से नाराज सैकड़ो श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंध पर शोषण करने का आरोप लगाया श्रमिकों का आरोप है। करीब चार दशक से अधिक समय से अकरमपुर में संचालित मिर्जा इंटरनेशनल यूनिट वन फैक्ट्री में काम कर रहे है।
फैक्ट्री प्रबंध तानाशाही के चलते करीब सैकड़ो कर्मचारियों की छटनी कर रहा था। जिसके बाद रोक लग गयी फैक्ट्री प्रबंधन की तानाशाही यही नही रुकी फैक्ट्री प्रबंधन अपने गुनाहों को छुपाने के लिए करीब दो सैकड़ा से अधिक श्रमिकों को ग्रेटर नोएडा भेजने की तैयारी में जुटा गया। वही कर्मचारियों का सीधा आरोप है कि दस हजार की सैलरी से परिवार नही चलता और ग्रेटर नोएडा में ट्रांसफर होने से सैकड़ो श्रमिकों का दमन किया जा रहा है। वही श्रमिक कानूनी कार्यवाही करने की बात कह रहे। लिहाजा फैक्ट्री प्रबंध कैमरे पर कुछ भी बोलने को तैयार नही।


