
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।कृषि यंत्रो पर छूट का लाभ कृषक भाई उठा सकते है कृषि विभाग मे संचालित कृषि यंत्रीकरण की विभिन्न योजनाओ के अन्तर्गत कृषको के द्वारा agridarshan.up.gov.in पर 04 फरवरी 2025 तक ही कृषि यंत्रो की बुंकिग का मौका है। एस0एम0ए0एम0 योजनान्तर्गत यंत्रो के लक्ष्य जैसे-पावर चैप कटर-16, स्ट्रारीपर-16, रोटावेटर-78, हैरो-07, कल्टीवेटर-07, कम्बाइन हारवेस्टर-04, कस्टम हायरिंग उद्यमी-03, फार्म मशीनरी बैक-02 कुल 135 यंत्रो के लक्ष्य प्राप्त हुये है। जिस पर अनुदान देय है जिसके लक्ष्य पोर्टल पर विकासखण्ड/जनपद वार दिखाई देगे।
किसान भाईयो द्वारा अपने लैपटाॅप, डेस्कटाॅप अथवा किसी भी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर किसान काॅर्नर के पास यंत्र बुंकिग प्रारम्भ पर जाने के बाद योजना का चयन कर उपलब्धता जांचे पर जाकर रिपोर्ट मे जाकर जिला या ब्लाॅक सेलेक्ट करे, इसके पश्चात् बुकिंग प्रकार मे जाकर लाॅटरी पर क्लीक करके कृषि यंत्र को सेलेक्ट कर कृषि यंत्रो की बुंकिग कर लाभ उठा सकते है। इनसीटू योजनान्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन वाले एकल कृषि यंत्रो पर अधिकतम 50 प्रतिशत तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर पर अधिकतम 80 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। सब मिशन आॅन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेेन्टर ग्रामीण उद्यमी हेतु 40 प्रतिशत अनुदान तथा फार्म मशीनरी बैक, एफ0पी0ओ0 हेतु 80 प्रतिशत अनुदान देय है। कृषि ड्रोन हेतु कृषि स्नातक एग्रीजंक्शन, ग्रामीण उद्यमी एवं एफ0पी0ओ0 तथा फार्म मशीनरी बैक हेतु एफ0पी0ओ0 लाभार्थी होगे।
लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाॅटरी के माध्यम से किया जायेगा। आवेदन के समय ही कृषक को यंत्र व निर्धारित जमानत धनराशि जमा करनी होगी। लक्ष्य अवशेष न रहने पर एवं ई-लाॅटरी मे चयनित न होने वाले सम्बन्धित कृषको को जमानत धनराशि वापस कर दी जायेगी। रुपये 10001 से 01 लाख तक अनुदान के कृषि यंत्रो की जमानत धनराशि रुपया 2500 होगी। 01 लाख से अधिक अनुदान के कृषि यंत्रो की जमानत की धनराशि रुपया 5000 होगी। उक्त योजनाओ के अन्तर्गत जनपद मे इच्छुक कृषकगण उपरोक्त यंत्रो की बुंकिग दिनांक 04 फरवरी 2025 को रात्रि 12 बजे से पूर्व ही आॅन लाइन कर सकते है। श्री शशाक उप कृषि निदेशक उन्नाव द्वारा जनपद के कृषको से आवाहन किया गया कि इच्छुक किसान टोकन जनरेट करने के अन्तिम समय की प्रतीक्षा न करते हुये समय से कृषि विभाग के पोर्टल से कृषि यंत्रो की बुकिंग कर सकते है



