
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत परियर स्थित श्री गणेश मंदिर प्रांगण में चल रहे महायज्ञ में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार हुआ सम्पन्न, इस मौके पर सदर विधायक ने पहुँच कर बटुकों को दिया आशीर्वाद
सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक की ग्राम पंचायत परियर में चल रहे छ: दिवसीय महायज्ञ अनुष्ठान में आज 23 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न हुआ | आचार्य शिवकेष दीक्षित के नेतृत्व में प्रति वर्ष की भांति छठवें वर्ष भी यह अनुष्ठान चल रहा है| जिसमें सुबह हवन यज्ञ और रात्रि के पहर में भक्तिमय कार्यक्रम में भगवान् के विभिन्न रुपों की झांकी का भव्य मंचन ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा बडे सुंदर व मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है| सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में क्षेत्रिय निवासी 23 बटुकों का पारम्परिक व वैदिक प्रथा से प्रतिष्ठित आचार्यों द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया| इस सामूहिक यज्ञोपवीत में परियर निवासी समाज सेवी अंकित पाण्डेय ने भी अपना यज्ञोपवीत संस्कार कराया | वही इस अनुष्ठान में पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने इस वैदिक और धार्मिक अनुष्ठान की भूरि भूरि प्रसंसा करते हुए नवयुवकों, क्षेत्रिय जनता साथ ही साथ अनुष्ठान में पधारे सभी श्रेष्ठ आचार्यों, नेत्रत्व कर रहे आचार्य शिवकेष दीक्षित को इस सनातनी सभ्यता को बढावा देने के उद्देश्य वाले अनुष्ठान को निरन्तर करते रहने के लिए प्रेरित किया , साथ ही सभी बटुकों को अंग वस्त्र भेंट कर शुभाषीश प्रदान किया | प्रमुख आचार्यों में नेतृत्व कर्ता आचार्य शिवकेष दीक्षित, आचार्य गौतम जी, आदि की अगुवाई में भारी संख्या में उपस्थित भक्तों ने यज्ञ में आहुति देकर पुण्य के भागीदार बनें |क्षेत्र में शांति , सुरक्षा और सौहार्द की कामना करते हुए परियर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के डिप्टी चेयरमैन भाईजी सतीश बाजपेई, रमन अवस्थी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रागिनी अवस्थी विपिन अवस्थी ने भी यज्ञ में आहुति दी | भक्तों के लिए प्रसाद व स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई |



