
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। उन्नाव बार एसोसिएशन, के वार्षिक चुनाव आगामी 4 मार्च 2025 को सम्पन्न होंगे यह घोषणा आज बार भवन के सभागार में अध्यक्ष बार एसोसिएशन सतीश कुमार शुक्ला ने की। श्री शुक्ल ने बताया कि विगत वर्ष 30 जनवरी 2024 को चुनाव सम्पन्न हुआ था किन्तु वर्तमान में राजा राव राम बक्स सिंह अधिवक्ता भवन व आचार्य विष्णु गुप्त चाणक्य अधिवक्ता भवनो के चैम्बर निर्माणाधीन होने के कारण चुनाव कुछ विलम्ब से सम्पन्न होगा इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि सदस्यों का चन्दा जमा करने की तिथि 31 जनवरी 25 से बढ़ाकर 5 फरवरी 25 तक बढ़ाये जाने सम्बन्धी पत्र एल्डर कमेटी को भेजा जाय क्योंकि 2011 सदस्यों में से अभी तक मात्र आज 1515 सदस्यों का ही चन्दा जमा हो पाया है अभी 496 सदस्यों का चन्दा जमा होना बाकी है
इस अवसर पर अध्यक्ष ने यह भी निर्णय लिया कि अनुशासन हीनता, दबंगई व बार की छवि को विगाड़ने वाले कुछ लोगो का रोका गया चन्दा भी उनके प्रार्थनापत्र के आधार पर जमा कराया जायगा बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल व संचालन महामंत्री अरविन्द कुमार दीक्षित ने किया इस अवसर पर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में राकेश कुमार शुक्ला, शारदेन्दु कुमार शुक्ला, बाबूराम शर्मा पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह मंत्री व नरेन्द्र अवस्थी पूर्व महामंत्री अजय गौतम, पूर्व कोषाध्यक्ष कालिका प्रसाद त्रिपाठी, धरमंगल सिंह, ज्योत्सना गोयल सहित कई सैकड अधिवक्ता मौजूद रहे।



