
नगर संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गंगाघाट की जाजमऊ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भू माफियाओं का आतंक जारी,लेखपाल की मिली भगत से सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर माफिया लगा रहे राजस्व विभाग को करोड़ों का चूना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंगाघाट जाजमऊ चौकी क्षेत्र अंतर्गत निहाल खेड़ा गांव में ग्राम समाज की सरकारी भूमि संख्या 1142 व 1152 पर क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से भू माफियाओं द्वारा किया जा रहा है अवैध निर्माण
लेखपाल और राजस्व विभाग के अधिकारियों को जमीन कब्जे की जानकारी होने के बावजूद भू माफियाओं द्वारा नहीं रोका जा रहा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और निर्माण,दबंग भू माफियाओं द्वारा राजस्व का किया जा रहा करोड़ों का नुकसान



