
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा दहेज हत्या के तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.01.2025 थाना गंगाघाट पर मु0अ0स0 13/2025 धारा 80/85 भारतीय न्याय सहिता 2023 व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 15.01.2025 को उ०नि० अंजनी कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्तगण 1. शरीफ पुत्र स्व० तनीव उम्र करीब 45 वर्ष 2. नफीस पुत्र शरीफ उम्र करीब 27 वर्ष 3. अफसाना पत्नी शरीफ निवासीगण मोहल्ला मोहम्मद नगर गोताखोर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव उम्र करीब 42 वर्ष को तिकुनिया पार्क निकट रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया।



