
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
नसीर (20 )पुत्र स्व0 नफीस निवासी मोहल्ला कस्बा टोला बांगरमऊ ने बीते रविवार की शाम अपने घर में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बांगरमऊ के अस्पताल लेकर पहुंचे तो नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किंतु हालत में सुधार न होने पर उसे जनपद मुख्यालय से कानपुर हेलट अस्पताल भेजा गया। जहां पर रविवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम शव घर पहुंचा तो परिजनो में कोहराम मच गया। एकलौते पुत्र का शव देख माँ साजिया और बहन मुस्कान का रो रो कर हाल बेहाल है।।

