
फतेहपुर।।जनपद में बीते दिनों पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।दोनो के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक आला कत्ल चाकू, एक जिंदा कारतूस, एक रेनॉल्ट क्विड कार, व 4200 नगद भी बरामद किए गए हैं।
बता दें 30 अक्टूबर की रात पत्रकार दिलीप सैनी की हत्या के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिसमें से अभी मुख्य आरोपी फरार चल रहे थे। एसपी धवल जायसवाल के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर व इंटेलिजेंस विंग टीम व थाना मलवा की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार को कैंची मोड़ के पास ग्राम वाजिदपुर पर चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक क्विड कार आती हुई दिखाई पड़ी जिसमे दो व्यक्ति सवार थे।संदिग्ध होने पर पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार भागने की कोशिश करने लगे।पुलिस ने सूझबूझ से कार सवार को घेरने का प्रयास किया।उसी दौरान दोनों कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी।पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में कार सवार एक आरोपी अनुराग तिवारी पुत्र स्व. बंकिम चंद्र तिवारी निवासी ग्राम सरसई बड़ी थाना खागा जनपद फतेहपुर हाल पता रामगंज पक्का ताला थाना कोतवाली नगर फतेहपुर उम्र करीब 44 वर्ष के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।दूसरा व्यक्ति आलोक तिवारी पुत्र स्व.बंकिम चंद्र तिवारी निवासी ग्राम सरसई बड़ी थाना जनपद फतेहपुर हाल पता रामगंज पक्का तालाब थाना कोतवाली नगर उम्र करीब 42 वर्ष को भी हिरासत में लिया गया है।मुठभेड़ में घायल हुए अनुराग को पुलिस ने इलाज के नजदीक के अस्पताल भेजा।गिरफ्तार हुए दोनों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक आला कत्ल चाकू, एक जिंदा कारतूस, एक रेनॉल्ट क्विड कार, व 4200 नगद भी बरामद किए गए हैं।