उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

महिला का पर्स छीनकर भागने वाले दो गिरफ्तार

देवेंद्र तिवारी

उन्नाव।।थाना हसनगंज पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को छीने गये पर्स, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद पर्स, 35 सौ रूपया बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 05.10.2024 को थाना हसनगंज क्षेत्रांतर्गत गुड्डी देवी पत्नी विनोद कुमार निवासिनी बुद्धेश्वर बिहार जनपद लखनऊ जो मोहान से न्यूोतनी जा रहे थे। रास्ते में जाते समय मोटरसाइकिल सं० UP60 AA 6224 ग्लेमर सवार तीन अज्ञात लड़के उनके पर्स को चोरी कर भाग गये। घटना में शामिल 1. किशना गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता निवासी कृष्णा नगर जनपद लखनऊ 2. महेश यादव पुत्र रंजीत यादव निवासी तकरोही इंदिरा नगर जनपद लखनऊ को मौके पर गश्त कर रही पुलिस द्वारा पर्स सहित पकड़ लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-233/24 धारा 304/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। शेष फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button