
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।। 24 घंटे निगरानी में रहेंगे चौकी इंचार्ज व थाना प्रभारी,जीपीएस में माध्यम से लोकेशन लेंगे एसपी।बढ़ रही घटनाओं में आएगी गिरावट।नवागत एसपी दीपक भूकर ने लिया फैसला।
जनपद में बढ़ रही घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसपी दीपक भूकर ने अहम फैसला लिया है।आपको बता दें 13 सिंतबर को जिले की कमान संभालने वाले नवागत एसपी दीपक भूकर ने जनपद में बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है।एसपी के आते ही बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में डकैती की घटना हो गई। उन्होंने घटनाओं की समीक्षा की तो चोरी की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई।जनपद में बढ़ रही घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नई योजना तैयार की है।उन्होंने सरकारी वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए हैं।थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज घटनास्थल पर किस समय पहुंचे, इसकी लोकेशन एसपी अपने कार्यालय में बने कंट्रोलरूम के साथ मोबाइल और लैपटॉप पर देख सकेंगे।
बढ़ रही घटनाओं पर लगेगी रोक एसपी ने बताया कि गाड़ियों में जीपीएस लगने से रात्रि गश्त में सुधार होगा। हाईवे पेट्रोलिंग भी दुरुस्त होगी। उन्होंने बताया कि इसका कंट्रोल रूम एसपी कार्यालय में बनेगा। साथ ही उनके मोबाइल और लैपटॉप पर भी कनेक्टिविटी रहेगी।
थानाध्यक्षो व चौकी प्रभारियों की गाड़ी में लगेंगे जीपीएस एसपी दीपक भूकर ने 21 थानों के थानाध्यक्षों के साथ चौकी इंचार्जों की गाड़ियों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए हैं, जिससे सभी की लोकेशन मिलती रहेगी।

