उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

भारतीय किसान यूनियन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस

देवेंद्र तिवारी

उन्नाव। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष किरण सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्राम कोरारी कलां में सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 78 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया ध्वजारोहण।जिला अध्यक्ष ने किसानों को बताया आज से 78 वर्ष पूर्व हमारे पूर्वजों ने भविष्य के लिए हमें अंग्रेजों के तानाशाही कानून से मुक्ति दिलाने के लिए हमें हमारे अधिकार दिलाने के लिए अपना तन मन धन सब कुछ न्योछावर कर दिया था।तब हमें आजादी नसीब हुई थी। इसलिए यह दिन हमारे लिए गर्व का दिन है हम लोग इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। आजादी की लड़ाई में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था हमें सभी के बलिदानों को याद रखना चाहिए।

इस मौके पर निधी शुक्ला मंडल अध्यक्ष,अनिल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, पीर मोहम्मद मीडिया प्रभारी,उमेश उमेश ,अशोक सविता, श्यामलाल प्रेम शंकर विनोद आदि उपस्थित रहे।।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button