
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।धमकी से परेशान वृद्ध ने लगायी फांसी।दर दर भटक रहा मृतक अश्वनी कुमार तिवारी का परिवार, क्या मिलेगा न्याय? बड़े बेटे की पत्नी एवं उसके पारिवारिक लोगो ने बनाया था दबाव, ख़ुद को मौत के घाट उतारा।बहु ने ससुर पर आखिर क्यों बनाया दबाव, जो ससुर ने अपने आप को मौत के फंदे में बंधा।लंबे समय से बहु द्वारा पूरे घर को किया जा रहा था प्रताड़ित।दहेज़ प्रथा का मुकदमा वापस लेने के उद्देश्य से मांगे थे 50 लाख रुपए और पैसे ने देने पर 376 लिखवाने की मिली थी धमकी अश्वनी कुमार तिवारी को जिसका परिणाम ये हुआ की स्वयं को मौत के घाट उतार लिया।
शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार तिवारी होजरी का काम करते है बड़े बेटे मनीष तिवारी की पत्नी प्रियंका त्रिपाठी पुत्री श्री राम त्रिपाठी निवासी ग्राम हिन्दू खेड़ा द्वारा दहेज़ प्रथा का मुकदमा कोतवाली में दर्ज़ है, जबकि पत्नी द्वारा उसके भाई पर भी गलत तरीके से मुकदमा दर्ज़ करवा चुकी है, जानकारी के अनुसार मृतक अश्वनी कुमार तिवारी दिनांक 15 मई 2024 को प्रियंका के पारिवारिक लोगो द्वारा आहूजा ब्रिक फील्ड अचलगंज के पास बाइक से अपना काम निपटाने पहुंचे अश्वनी कुमार मिश्रा को रोककर धमकी दी गई पैसों की मांग और 376 का मुकदमा लिखवाने की बात कहकर लोग वहां से फरार हो गए पीड़ित अश्वनी कुमार मिश्रा ने पूरी जानकारी घर आकर अपनी पत्नी किरन को बताया, देर रात सोने के लिए कमरे में गए सोने अश्वनी ने अपने आपको अकेला पाकर लगातार जबरदस्ती से बनाये जा रहे दबाव से परेशान होकर फांसी के फंदे में बांध कर मौत के घाट उतार लिया पूरे परिवार में मातम सा छाया है बेटे मनीष तिवारी की शादी 3 साल पहले उन्नाव के हिन्दू खेड़ा में रहने वाले प्रियंका से करी थी, शादी के 3 महीने पूरे भी नहीं हुए थे की प्रियंका अपने घर वापस चली गई और परिवार पर दहेज़ प्रथा, दहेज़ उत्पीड़न, छोटे देवर पर 376 जैसी प्रमुख धाराओं पर फ़र्ज़ी तरीके से मुकदमा दर्ज़ करवा दिया, पत्नी प्रियंका व उसके परिवार के लोगो द्वारा आये दिन मिलने वाली धमकी और पैसो की मांग से परेशान हो चूका था, आखिर न्याय के आगे पैसे की मांग और धमकी ने मनीष के पिता की जान ले लिए उधर पुलिस करवाई से परिवार ने संतुस्ट न होने की बात कही है अनजान मोबाइल नंबर से कॉल करके अश्वनी कुमार के मोबाइल पर पुलिस अधिकारी बनकर कॉल आती है जिसमे उसको लखनऊ आने की बात कही जाती है और ये भी बताया जाता है की तुम्हारे ऊपर 376 का मुकदमा दर्ज़ हो चूका है, मृतक अश्वनी कुमार मिश्रा की पत्नी ने बताया की इस बात से मेरे पति बहुत परेशान थे और रात में लगभग 11 बजे के आस पास ख़ुद को अकेला पाकर उन्होंने फांसी लगा लिया, बॉडी जिलाध्यक्ष अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गाया, उधर पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार को बॉडी दी गई उसके बाद शुक्लागंज स्तिथ मिश्रा घाट में अंतिम संस्कार किया गया , मृतक की पत्नी ने थाना दही चौकी में तहरीर दी है लेकिन 48 घंटे के ऊपर होने को है अभी तक कोई भी करवाई नहीं की गई है, ये जांच का विषय बनता है की पुलिस कितनी ईमानदारी से अब इस पूरे मामले की जांच करेंगी और दोषियों को सालखों में भेजनें में सफल हो पायेगी, मृतक के बड़े बेटे, माँ और छोटे बेटे ने न्याय ने मिलने पर मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही है, सूत्रों की माने तो बृहस्पतिवार को मृतक अश्वनी कुमार तिवारी का पूरा परिवार न्याय की गुहार लगाने पहुंचेगा का योगी आदित्यनाथ के आवास !!



