
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। भारत के लिए नए और महत्वपूर्ण मनोरंजन का संवर्धन करते हुए, एक नया और उत्साहजनक क्विज रियलिटी शो, “इंडियाज फर्स्ट वन मिलिनीयर शो” का आयोजन किया जा रहा है।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ स्थित “पिपुल्स विजन फिल्म प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड”, द्वारा किया जा रहा है। इस टी वी शो के निर्देशक एस के जायसवाल, ओमप्रकाश, अंशिका सिंह, श्वेतांक प्रकाश चतुर्वेदी और रेड क्रॉस उन्नाव के वाईस चेयरमैन डॉ मनीष सिंह सेंगर ने उन्नाव बाईपास स्थित होटल कशिश क्राउन में शो के प्रमोशन के दौरान ये जानकारियां दीं। आयोजकों ने बताया देश के हर नागरिक को अपने ज्ञान के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन अवसर है ये। शो के माध्यम से प्रतिभागी नाम, शोहरत और आर्थिक मजबूती हासिल कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से अगर इंसान चाहे तो अपने दिमाग की शक्ति से अपने जीवन और समाज को बेहतर बना सकता है। शो का उद्देश्य मानवीय बुद्धिमत्ता को एक मंच देना और समाज को बेहतर भविष्य की ओर ले जाना है। इस प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण नागरिक भाग लेकर अपनी बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित कर सकते हैं।पूरे भारतवर्ष में इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके। www.ifomshow.com इस वेबसाइट पर जाकर कोई भी भारतीय नागरिक रजिस्ट्रेशन कर सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। न्यूनतम उम्र 11 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 65 वर्ष है। स्टूडेंट, वर्किंग पर्सन, हाउसवाइफ या किसी भी कारोबार से जुड़ा हर व्यक्ति इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण ऑनलाइन ऑडिशन होगा जिसमें तीन राउंड होंगे जो इन तीन राउंड को जीतेगा। वह प्रतियोगिता के दूसरे चरण में जाएगा। अंतिम चरण में तीन प्रतियोगियों के बीच महा मुकाबला होगा। तीसरे स्थान के विजेता को 5 लाख रुपये, दूसरे स्थान के विजेता को 10 लाख रुपये, और फाइनल विजेता को 1 करोड़ रुपये का बड़ा पुरस्कार मिलेगा। आयोजकों ने उन्नाव के इच्छुक स्कूल्स और कॉलेजेस में प्रमोशनल शो इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स के प्रबंधन में कराने की घोषणा की। स्थानीय समन्वयक की भूमिका राहुल कश्यप की रही।


