उन्नाव।।जनपद न्यायालय उन्नाव परिसर में दिनांक- 20.03.2023 को प्रातः 10:00 बजे जनपद न्यायाधीश प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा एक नई पहल की गई है जिसके तहत जनपद न्यायालय उन्नाव परिसर में महिलाओं के लिए स्वच्छता अभियान के अंतर्गत “पिंक टॉयलेट” का उदघाटन महोदया द्वारा फीता काटकर किया गया तथा जनपद न्यायालय, उन्नाव परिसर की साफ़ सफाई की गई तथा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर समस्त अल्पना सक्सेना अपर जिला जज, मो०असलम सिद्दीकी अपर जिला जज, ममता सिंह अपर जिला जज, विवेकानन्द विश्वकर्मा अपर जिला जज, क्षिप्रा आर्या अपर जिला जज, स्वप्ना सिंह अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम, पूनम-II अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय, मनीष निगम अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव, जयवीर सिंह नागर अपर जिला जज एफ.टी.सी., रवि प्रकाश साहू अपर जिला जज एफ.टी.सी.-प्रथम, तथा सुधा सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उन्नाव, कविता अग्रवाल सिविल जज(सी.डि.), रघुवंश मणि सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-01 एवं अन्य सभी सम्मानित अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के महामंत्री अरविन्द कुमार दीक्षित , एन.जी.ओ. जनसाहस की मीनाक्षी मिश्रा एवं अंशिका शुक्ला, एन.जी.ओ. भारत उन्नयन समिति के शैलेन्द्र पाण्डेय, जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण एवं समेत कई लोग उपस्थित थे|
इस अवसर पर न्यायाधीश ने कहा कि महिलाओं की सुविधा का विशेष ध्यान में रखते हुए व्यवहार न्यायालय उन्नाव परिसर में उक्त व्यवस्था की गई है।महिला अधिवक्ता, महिला कर्मचारी तथा महिला वादियों को इससे सुविधा होगी तथा उन्हें टॉयलेट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा|