
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां कई चौकी क्षेत्रों में धड़ल्ले से जुएं की बड़ी बड़ी फड़ें विराजमान रहती है।और वो भी कोतवाली के चौकी क्षेत्र में तैनात कुछ वीर जवानों की सह पर जिसके कारण बुक माफिया बेखौफ होकर जुए की फड़ लगाते रहते है।
इन बुक माफियाओं के मजबूत इरादों का दूसरा कारण यह भी है। कि ये बुक माफिया भली भांति जानते है कि बुक जब भी पकड़ी जायेगी तब कोतवाली से ही लेंन देन कर के छूट जायेंगे
जिसके कारण इन बुक माफियाओं का मनोबल बढ़ता जाता है।और जुएं तथा बुक की फड़े भी लगातार बढ़ौत्री करती चली जा रही है। कुछ माह पूर्व लखनऊ मण्डल के अधिकारियों ने गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में बुक की खबर पर छापा मारा था जिस पर उक्त चौकी क्षेत्र के प्रभारी महोदय सहित कई सिपाहियो की बदली रातों रात कर दी गई थी।
मगर कोतवाली में तैनात कुछ वीर जवानों की वजह से ये सिलशिला जोरों पर चल उठा है।फिर वो पश्चिमी चौकी क्षेत्र हो या जाजमऊ चौकी क्षेत्र या फिर मराहला चौकी क्षेत्र और बिंदानगर चौकी क्षेत्र इन दिनों उक्त क्षेत्रों में धड़ल्ले से बुक चल रही है।जिसका पता इन चौकी क्षेत्रों के सिपाही महोदयों को भली भांति है मगर मरजाल किसी पर कार्यवाही हो जाएं
बाकी तो कोतवाली में तैनात कुछ और सिपाही महोदय है।जिनको शायद संपूर्ण बुक माफियाओं जुआ माफियाओं आदि से तो अच्छी पकड़ है।और सम्पूर्ण जानकारी भी है।इसीलिए कार्यवाही नही होती।
आज की ये बुक भी कई दिनों से धड़ल्ले से सुचारू रूप से चल रही है।मगर पक्का ये भी जुआ पकड़ा नही जायेगा और न जुआरी पकड़े जाएंगे

