
शिवम शर्मा
उन्नाव। सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 8, थाना मौरावां से 4, थाना अजगैन से 3, थाना औरास, थाना अचलगंज व थाना गंगाघाट से 2-2, थाना बीघापुर, थाना कोतवाली सदर, थाना सफीपुर, थाना बागंरमऊ, थाना आसीवन व थाना बेहटा मुजावर से 1-1 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा० आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों मे डा० अबसार अली व सगीर अहमद एवं हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, कास्टेबल आंचल, पूजा शर्मा, लक्ष्मी सिंह, श्वेता परमार, दुर्गेश शर्मा, ज्योति, शिखा यादव, अंजली, आशी, पूजा यादव, पूजा पाल, पूजा, मीनू, कीर्ती, तृशा का विशेष योगदान रहा।
