उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरे

हसनगंज तहसील में बार एसोसिएशन चुनाव हुआ संपन्न अधिवक्ताओं ने अपने मतों का किया प्रयोग,14 वोटो से जीत कर अध्यक्ष बने सजीवन सिंह

उन्नाव। बार एसोसिएशन तहसील हसनगंज के चुनाव में आज अध्यक्ष कनिष्ठ उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष उपाध्यक्ष पदों के लिए वोट डाले गए जिसमें 159 में 151 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के तुरन्त बाद वोटो की गिनती की गई।
अध्यक्ष पद के लिए महेश प्रसाद दीक्षित को 68 और सजीवन सिंह को 82 मत मिले जिसमें 1 मत अवैध घोषित किए गए।सजीवन सिंह को 14 मतों से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वेश सिंह को 80 व सुशील कुमार को 71 मत मिले। सर्वेश सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी सुशील कुमार को 9 मतों से हराया।
उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शर्मा को 75 राजेश कुमार को 76 मत मिले राजेश कुमार 1 वोट से विजयी रहे।उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे पद पर विष्णु कुमार को 69 और शिवम को 81 वोट मिले वहीं 1 मत अवैध घोषित किया गया।शिवम ने 12 वोटो से जीत दर्ज की है।
वहीं महामंत्री पद पर राजीव कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से रामनाथ
संयुक्त मंत्री प्रशासन पर महेश कुमार सिंह और
संयुक्त मंत्री प्रकाशन अरुण सिंह चौहान
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय विनोद कुमार शुक्ला
वहीं सदस्यों में आलोक कुमार सिंह व राघवेन्द्र सिंह एवं आदर्श शुक्ला
को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उक्त जानकारी चुनाव अधिकारी श्याम किशोर शुक्ला व कौशल कुमार पांडे ने दी वहीं बार एसोसिएशन का चुनाव बार एसोसिएशन के चेयरमैन खुर्शीद इकबाल एडवोकेट की देखरेख में सम्पन्न हुआ।नवनिर्वाचित पदाधिकारी के प्रमाण पत्रों का वितरण शनिवार को होगा।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button