
उन्नाव। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां अलमारी में ठुस-ठूस कर नोटों के बंडल भरे मिले है। जिसमें अधिकतर 500 के नोट की गड्डियां तो कुछ 200 के नोटो की गड्डियां नजर आ रही है। पहली नजर में तो लगता था कि यह किसी बैंक की तस्वीर है लेकिन जब तस्वीर के पीछे की कहानी सामने आई तो हर कोई हैरान हो गया था। यह नोटों के बंडल कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुए हैं। अलमारियों में ठूस-ठूस कर भरे नोटो की गिनती करने वाली मशीनें भी जवाब देने लगे हैं। मशीनें गर्म होकर खराब होने लगी है। अब भारतीय जनता पार्टी को भी कांग्रेस पार्टी को घेरने का मौका मिल गया है। उन्नाव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकाने पर आयकर की छापेमारी में 300 से भी अधिक पैसा बरामदगी होने पर कहा कि कांग्रेस इस देश में भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब इतनी मंत्री पकड़ पकड़ कर तिहाड़ जेल में में जा रहे थे कई बार तो यह लगने लगा क्या कैबिनेट की मीटिंग तिहाड़ जेल में हुआ करेगी। यूपीए के लोग सारे के सारे भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे थे। अब यूपीए का नाम बदलकर इंडिया गठबंधन कर लिया फार्म बदनाम और बेईमान हो गई दिवाला निकल गया नाम बदलकर इंडिया गठबंधन कर लिया। जब सत्ता में नहीं है तब कांग्रेस नेता धीरज साहू के यहां 230 करोड़ से भी ज्यादा 500 से 700 करोड़ से भी ज्यादा गिनती जा सकती है। इतना बड़ा घोटाला कांग्रेस के एक सांसद के यहां इतना पैसा निकल रहा है तो सारे सांसदों के पास कितना पैसा होगा। मुझे लगता है हिंदुस्तान की सारी पूंजी इन्हीं कांग्रेसियों ने अपने तहखाना में बेईमानी करके भर रखी है।



