उत्तर प्रदेशउन्नावताज़ा खबरेलखनऊ

संविधान विषय पर कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

लखनऊ।कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में दिनांक 25 /11/ 2023 को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्या प्रोफेसर सारिका दुबे के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय संविधान विषय पर प्रश्नोत्तरी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी की। पोस्टर प्रतियोगिता में निर्णायक के रुप में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सारिका दुबे ने विजेताओं का चयन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में संगीता कनौजिया, प्रथम, अमृत कौर, द्वितीय ,ज्योति शर्मा ,तृतीय एवं खुशबू चौरसिया, चतुर्थ स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ रीना त्रिपाठी, शिक्षिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने संविधान की महत्ता एवं प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए एवं छात्रों को संविधान में अंतर्निहित महत्वपूर्ण बातों से परिचित कराया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सारिका दुबे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संविधान में लिखित मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के विषय में विस्तार से समझाया।एवं अधिकारो एवं कर्तव्यों को समान रूप से महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सत्या शुक्ला एवं डॉक्टर हिजाब खातून द्वारा किया गया।

Rishabh Tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button