लखनऊ

नारी सशक्तिकरण के लिए ‘समग्र विकास केंद्र के रूप में स्थापित होंगे ‘तारा शक्ति केंद्र – डॉ राजेश्वर सिंह

संवाददाता इरफान कुरैशी।।

भाई दूज के अगले दिन डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर की निराश्रित महिलाओं को दिया 5 नए ‘तारा शक्ति केंद्रों’ का उपहार

लखनऊ। किसी भी देश की प्रगति महिलाओं की उन्नति में ही निहित है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाएं गए हैं। महिला सशक्तिकरण के संकल्प को चरितार्थ करने की सबसे मजबूत कड़ी है ‘तारा शक्ति केंद्र’। ​गुरुवार को सरोजनीनगर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनोखी मिसाल कायम हुई। इतिहास में पहली बार विधवाओं के लिए एसएचजी समूहों को बढ़ावा देते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में 5 तारा शक्ति केंद्र निराश्रित महिलाओं को समर्पित किया। इसके साथ ही सरोजनीनगर विधायक ने सभी ‘तारा शक्ति केंद्रों’ को ‘समग्र विकास केंद्र’ के रूप में स्थापित करने की भी घोषणा की।

आपको बता दें कि इन समग्र विकास केंद्रों की खास बात ये है कि यहाँ महिलाओं से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी व सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को ऋण, वृद्धा-विधवा-पारिवारिक पेंशन, बेटियों के लिए छात्रवृत्ति एवं अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के फॉर्म भी इन्हीं केंद्रों में भरवाएं जाएंगे तथा उसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसका संचालन भी महिलाओं द्वारा किया जाएगा जिसके माध्यम से महिलाएं खुद की एवं दूसरे की मदद भी कर सकेंगी। यहां बच्चों के एडमिशन, बेटियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होगी।

भाई दूज के अगले दिन क्षेत्र की महिलाओं को अनूठा उपहार देते हुए विधायक ने महिलाओं को कार्य के लिए प्रशिक्षण, अवसर व सुविधा-संसाधन उपलब्ध कराने ‘तारा शक्ति केंद्र’ को ‘समग्र विकास केंद्र’ के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के अवसर तथा हर सुविधा-संसाधन उपलब्ध होंगे। यहां कंप्यूटर्स की भी व्यवस्था होगी, जहां बेटियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे डिजिटली साक्षर बन सकें। इन केंद्रों का उद्देश्य सरोजनीनगर की सभी महिलाओं के सर्वांगीण विकास है। डॉ. राजेश्वर सिंह के​ निर्धारित 100 सिलाई सेंटरों के लक्ष्य में से 20 सेंटर निराश्रित महिलाओं के एसएचजी समूह को समर्पित किया जाएगा ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button