
संवाददाता इरफान कुरैशी।।
लखनऊ। जीआरपी ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री का बैग चोरी करने के मामले में शनिवार को एक आरोपी किया गया गिरफ्तार। त्योहारों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जीआरपी पुलिस को मुखबिर खास की सूचना पर जानकारी हुई की त्योहार पर अपने घर जा रहे लोगों से आरोपी अजय कुमार बैगन की चोरी करने की फिराक में लगा हुआ है। मौके पर पहुंचकर जीआरपी पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा, यात्रियों के सामने बड़े ही शातिराना अंदाज से उनका सामान उड़ा ले जाता था।
रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक प्रथम संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि चारबाग स्टेशन प्लेटफॉर्म पर त्योहार को देखते हुए, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वही आज एक शातिर चोर अजय कुमार पुत्र पन्रालाल को जीआरपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैग एवं समाना की चोरी करने वाला आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है। प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार की अगुवाई में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पर सतर्क नज़र आ रही है। यात्रियों के समान गायब करने वाले चोरी पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। वही रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी की मदद से अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अजय कुमार के कब्जे से चोरी की 01 चैन पीली धातु,01 अंगूठी पीली धातु व नगदी (कुल अनुमानित कीमती 48550 रूपये) बरामद हुए हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।



