
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। नवाबगंज के ग्राम पंचायत शेखपुरा में आम आदमी पार्टी यूथ विंग के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव द्वारा आयोजित जन सभा मे मुख्य अतिथि आप यूथ विंग के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार व आप के पुरवा विधानसभा से प्रत्याशी रहे युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने लोंगो को आम आदमी पार्टी के रीतियों नीतियों के बारे में बताया।विकासखंड के ग्राम पंचायत शेखपुर में आम आदमी पार्टी यूथ विंग के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव द्वारा आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए मुख अतिथि प्रदेश महासचिव अंकित परिहार ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि परिहार ने कहा मोदी सरकार रोजगार देने के मामले में पूरी तरीके से फेल साबित हुई है देश का नौजवान सड़कों पर रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।मोदी और योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि संघ लोक सेवा आयोग ,उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग, माध्यमिक शिक्षक बोर्ड शिक्षामित्र ,आंगनबाड़ी सहायक बोर्ड जैसे लगभग 22 विभागो में 60 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली पड़े हुए है।विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष कुलदीप यादव ने जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से नकारा साबित हो रही है सुरक्षा व्यवस्था बेहाल है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाव का दावा करने वाली सरकार में सरेआम बहन बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बेहाल है स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराई हुई है आम आदमी को इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है शहरी क्षेत्र में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का दावा करने वाली सरकार में आम जन मानस को मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है ।उन्होंने बताया की आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है पंजाब में सरकार है हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली की जनता को 24 घंटे फ्री बिजली मोहल्ला क्लीनिक अच्छी शिक्षा व्यवस्था महिलाओ के लिए फ्री बस सेवा देने का काम किया है । कुलदीप यादव ने उपस्थित जन समूह से मा अरविंद केजरीवाल जी के हाथो को मजबूत करने की अपील की।इस मौके पर यूथ विंग जिलासचिव नरेंद्र पटेल,जिला सोसल मीडिया प्रभारी प्रदीप यादव, प्रधान रामविलास, पूर्व प्रधान गिरजाशंकर,श्री नारायण उर्फ ददुआ,उदयभान,राहुल,राकेश,अमर सिंह,छोटू,बहादुर सहित गणमान्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन यूथ विंग के मोहान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश रावत ने किया।जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव ने मुख्यअतिथि सहित आये हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


