
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।डेंगू तथा अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव के संबंध में दिनांक 30/8/2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज में जिला मलेरिया अधिकारी उन्नाव रमेश चन्द्र यादव द्वारा एक बैठक आहूत की गई,जिसमे सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा वेक्टर जनित रोगों से बचाव के संबंध में कराई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।अधीक्षक डा मनीष मिश्र द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र के अधीन आने वाले समस्त ग्राम पंचायतों में आशाओं के माध्यम से में बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की प्रभावी स्क्रिनिग सुनिश्चित कराई जा रही है।,तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रैपिड रिस्पोंस टीम भेज कर तुरंत कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है।इसके अतिरिक्त बुखार के रोगियों की जांच मलेरिया आर. डी. टी.किट से करवा कर अन्य वेक्टर जनित रोगों यथा डेंगू/चिकुनगुनिया/जे. ई/ए. ई. एस./स्क्रब टाइफ्स की जांच हेतु रक्त सैंपल इकट्ठा करवा कर कंट्रोल रूम को प्रेषित किया जा रहा है।डेंगू /मलेरिया से ग्रसित सूचित रोगियों के घर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज विभाग से तथा नगरीय क्षेत्र में नगर पंचायत अचलगंज से अंतर्विभागीय समन्यव्य स्थापित करते हुए समस्त निरोधात्मक कार्यवाही ( इंडोर स्प्रे/एंटीलार्वल/ फॉगिंग/ साफ सफाई)सुनिश्चित कराई जा रही है।
क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।उपरोक्त बैठक के अतिरिक्त जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र अचलगंज में स्थापित 3 तीन बेड के ई. टी. सी.सेंटर का निरीक्षण अधीक्षक के साथ किया गया।तथा नोडल एव स्टाफ नर्स को ई . टी. सी. से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।नोडल द्वारा अवगत कराया गया कि विगत माह में कुल 35 हाई ग्रेड फीवर के मरीजों को ई . टी.सी.सेंटर में भर्ती करते हुए उन सभी की डेंगू/मलेरिया/चिकुनगुनिया/J.E/A.E.S./ स्क्रब टाइफस की जांच हेतु सैंपल लखनऊ भेजे गए,जिसमे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाईं गई।जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी तथा हेल्थ सुपरवाइजर को बुखार के रोगियों की आशाओं के माध्यम से प्रभावी स्क्रिनिग सुनिश्चित कराए,इस कार्य में किसी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।बैठक में अधीक्षक के अतिरिक्त , स्वास्थ्य शिक्षा, अधिकारी शैलेन्द्र मिश्र,हेल्थ सुपरवाइजर संतोष कुमार,स्टाफ नर्स शोभा यादव, अनिरुद्ध यादव,बी .पी. एम. अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।




