
उन्नाव।जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमा नाथ राय ने बताया है कि लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम तथा प्रतीक चेक वितरण का सजीव प्रसारण प्रदेश के समस्त जनपदों में किया गया, जिसके क्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता एवं जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की सह-अध्यक्षता में जनपद के विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सदर विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों से संवाद स्थापित किया तथा प्रतीक चेक, स्वीकृति पत्र, मिठाई एवं राखी का वितरण किया गया। साथ ही सदर विधायक, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी।




