
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव क्षेत्राधिकारी हसनगंज के पर्यवेक्षण में अपराधों व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सोहरामऊ पुलिस ने एनसीआर लिखने के विवाद में तीन पर कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया है गिरफ्तार अभियुक्त मे रामजीत पुत्र स्व कल्लू निवासी भजन खेड़ा थाना सोहरामऊ उम्र लगभग 38वर्ष व सुनीत कुमार पुत्र स्व कल्लू निवासी भजन खेड़ा थाना सोहरामऊ उम्र लगभग 30 वर्ष व सुरेंद्र कुमार उर्फ टिल्लू पुत्र सत्यनारायण निवासी भेसई नौबस्ता थाना अचलगंज उन्नाव उम्र 27 वर्ष हैं।जिन्हे गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कामता प्रसाद केशरवानी व हेड कांस्टेबल कृष्ण मोहन मिश्रा व हेड कांस्टेबल अशोक कुमार रहे।

