
सचिन पाण्डेय
उन्नाव। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ कि कार्ययोजना वर्ष 2023-2024 के क्रियान्वन के क्रम में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव की जिला जज/अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में दिनांक 20.06.2023 को वैवाहिक विवादों के लिए प्री-लिटिगेशन स्तर पर विवाद निवारण के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन पंचायत घर बसधना परगना सि० सरोसी तहसील सदर में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव मनीष निगम द्वारा किया गया |

उक्त कार्यक्रम में सचिव ने शिविर में सम्बोन्धित करते हुये शिविर में उपस्थित लोगो से कहा कि विधिक साक्षरता शिविरका मुख्य उद्देश्य छोटे छोटे कानूनो की जानकारी आम नागरिको को उपलब्ध कराना है सचिव ने उपस्थित जनसमूह से अपने अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक होने की अपील की और कहा कि उनके लिये विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक है कि वे इन सभी योजनाओं के बारे में जाने। उन्होने बताया कि प्री-लिटिगेशन वादों के समाधान के रूप में मध्यस्थता का विकल्प मौजूद है। जो भी पक्षकार अपने पारिवारिक/वैवाहिक झगडों का निपटारा वाद करने से पूर्व करवाना चाहते है तो वह प्रीलिटिगेशन स्तर पर प्रार्थनापत्र प्रस्तुतकर अपना विवाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते है प्रिलिटिगशन के स्तर पर निस्तारित वाद न्यायालय की डिक्री के सामान होता है एवं उन्हे यह भी कहा कि गरीब एवं निसहाय लोगो को प्राधिकरण की ओर से निशुल्क सरकारी वकील की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है।पति-पत्नी के मध्य विभिन्न कारणों से उत्पन्न हुए वैवाहिक विवाद का समाधान प्री-लिटिगेशन के माध्यम से एवं मध्यस्थता के माध्यम से कराया जाता है| मध्यस्थता से विवादित पक्षों के बीच बातचीत होती है, एक तटस्थ तृतीय पक्ष द्वारा सहायता प्रदान की जाती है| सचिव महोदय द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत- 09.09.2023 अदालत के सम्बन्ध में बताया व जनमानस से अपने वाद निपटाने व सहयोग की अपील की|
उक्त कार्यक्रम में तनवीर हसन नायब तहसीलदार ने शासन द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में एवं लोक अदालत विस्तार से बताया गया बताया गया|

उक्त कार्यक्रम में उमेश कुमार लेखपाल रजनीश विमल प्रधान बसधना, रामबली चौकी इंचार्ज हाजीपुर, मनीष कुमार सचिव ब्लॉक सरोसी, सजीत कुमार रोजगार सेवक, कुलदीप त्रिपाठी व विकास अवस्थी पत्रकार एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहें| कार्यक्रम का संचालन राहुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा वहाँ उपस्थित आये व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया|
