
सचिन पाण्डेय
उन्नाव।विकास खंड सफीपुर के बड़ादेव (बम्हना) स्थित विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर ने “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ कर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई पुस्तकों का वितरण किया।
विधायक ने सरकार द्वारा बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए किए जा रहे प्रयासों को गति देने के लिए सभी से जुटकर सामूहिक प्रयास करने का आवाह्न करते हुए ज्यादा से ज्यादा बच्चो के प्रवेश कराए जाने की अपील की एवम विभाग के लोगो से कहा की अभियान केवल फोटो खिंचाने के लिए कागजों में न चलाकर घर घर जाकर सफल बनाया जाए।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह चंदेल, खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) छोटेलाल ,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी, शिक्षक सरतेज़ सिंह सहित अनेक शिक्षक एवम शिक्षिकाएं तथा छात्र भी मौजूद रहे।इसके पूर्व शिक्षक नेता एवम खंड शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्रीय विधायक का पुष्प गुच्छ भेंटकर एवम दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया।
