
उन्नाव। सोमवार सुबह दही थाना क्षेत्र हाइवे पर वृंदावन होटल के पास खड़े डंपर में पीछे से आ रहा ट्रक भिड़ गया जिससे डंपर में आग लग गई और डंपर चालक घायल हो गया।
डंपर चालक आरिफ निवासी महाराजपुर अपने साथी अश्वनी के साथ लखनऊ की ओर जा रहे थे। डंपर में कोई तकनीकी खराबी आ जाने पर दोनो उसे ठीक कर रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक ने डंपर में तेजी से टक्कर मार दी। जिससे डंपर में आग लग गई। डंपर चालक आरिफ भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचें दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने दमकल विभाग को बुलवाकर कर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया और घायल चालक को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।
डंपर में टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया ट्रक की तलाश की जा रही है जल्द ही ट्रक का पता लगा लिया जाएगा।
2 घण्टे बाधित रहा यातायात-
डंपर में आग लगने से कानपुर से लखनऊ जाने वाले रोड पर गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस ने हाईड्रा बुलाकर डंपर को सड़क के किनारे लगवाया।2 घण्टे की मशक्कत के बाद रूट फिर से चालू हो पाया।
