
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में रविवार की सुबह मोहम्मद अजहरुद्दीन पुत्र यासीन अंसारी उसके साथ मे उसके पिता मोहम्मद यासीन अंसारी पुत्र सलामत अंसारी, पत्नी इननियारा खातून, बेटी सायरा, भाई नसबुद्दीन अंसारी बैठे हुए थे वे कौशिक पुरी दिल्ली से बेतिया बिहार के लिए जा रहे थे ।
तभी कार चालक को नींद आ गई और कार डिवाइडर से टकरा गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए । वही मोहम्मद यासीन अंसारी को व इननियारा खातून की मौके पर मौत हो गई। अन्य तीन लोग घायल हो गए उनकी हालत अभी गंभीर है ।
हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा व पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



