
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना की अध्यक्षता व कुशल निर्देशन में आज दिनांक 30.11.2022 को नवंबर 2022 जागरूकता अभियान का समापन समारोह यातायात कार्यालय में आयोजित हुआ
यातायात प्रभारी अरविंद पाण्डेय द्वारा मुख्य पुलिस अधीक्षक व विशिष्ट अतिथि के रूप में शशि शेखर सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव, आशुतोष कुमार क्षेत्राधिकारी नगर, दीपक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी हसनगंज को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात पैट्रियोट इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से की गई। कार्यक्रम में किंग्सन इंटर कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता पर एक जागरूकता गीत भी गाया गया।
पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रभारी अरविंद पांडेय व कार्यक्रम की शुरुआत से समन्वयक आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र समिति को प्रतीक चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। साथ ही कार्यक्रम में छात्र छात्राओं जिन्होंने यातायात माह नवंबर के अवसर पर आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया था उनको प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रचना सिंह, आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में किंग्सन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मोहम्मद मोनिश, पैट्रियाट इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल स्वास्तिक मिश्रा, डॉ विनय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ नितिन चौधरी, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ रचना सिंह आदि रहे……


