अन्य राज्यउत्तर प्रदेशताज़ा खबरे

महिला बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारी से की लूटपाट

नई दिल्ली । मुनीन खान पश्चिम विहार में रहता है और गुरुग्राम के एक कंपनी में काम करता है। मुनीन 7 अक्तूबर को अपने घर से बाइक से कार्यालय जा रहा था। एमसीडी टोल टैक्स छावला रोड के पास अचानक झाड़ियों से निकली दो महिलाएं उसके सामने आ गई। महिलाओं ने उसे रोक लिया। एक महिला ने उसकी गर्दन को पकड़ लिया और जबकि दूसरी महिला उसके हाथ से सोने की अंगूठी लूट ली। लूटपाट करने के बाद दोनों महिलाएं वहां से फरार हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गश्त कर रहे पुलिसकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों ने लूटपाट कर भागी महिलाओं के भागने की दिशा में उनका पीछा किया। रेवला खानपुर गांव के पास पीड़ित ने महिलाओं की पहचान कर ली। पुलिसकर्मियों ने दोनों महिलाओं को दबोच लिया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेवला खानपुर निवासी प्रवीण और शिल्पा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से सोने की अंगूठी बरामद कर ली।

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button