
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।जनता दर्शन में डीएम घनश्याम मीना ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं।
शिकायतों के त्वरित और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
अधिकारियों को मौके पर फोन कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
राजस्व, पुलिस और अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं।
मजदूरी भुगतान और पारिवारिक विवाद के मामले भी उठे।
जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे कई फरियादी।
डीएम बोले- शिकायतों में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।
जनता दर्शन में कुल 65 शिकायतें हुईं दर्ज।
15 शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण।
एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव सहित संबंधित अधिकारी रहे ।


