
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव: ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों ने जाना भारत की नदियों और ऐतिहासिक धरोहरों का महत्व।
सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा में भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित।
13 मई से 19 मई तक चल रहे शिविर में इतिहास और भूगोल आधारित गतिविधियां कराई गईं।
शिक्षिका डॉ. रचना सिंह ने बच्चों को गंगा, यमुना, सरस्वती, सिंधु सहित प्रमुख नदियों की जानकारी दी।
बच्चों को बताया गया कि सिंधु नदी से हिन्द और हिंदुस्तान शब्द की उत्पत्ति मानी जाती है।
स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों ने ताजमहल, कुतुब मीनार, लाल किला और स्वर्ण मंदिर देखा।
बच्चों ने ऐतिहासिक इमारतों के निर्माण और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
छात्रा सरोजिनी ने नदियों और उनके स्रोतों पर प्रस्तुति दी।
राधिका ने ऐतिहासिक स्मारकों और उन्हें बनवाने वाले शासकों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में बच्चों ने नोटबुक में मुख्य बिंदु लिखकर चर्चा करते हुए सीखने की गतिविधियों में भाग लिया।



