
कानपुर।।
हिडेन कैमरा लगा कर अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़,9 युवक व 3 युवितियां गिरफ्तार
मामला रावतपुर थाना क्षेत्र का
थानाध्यक्ष कमलेश राय के निर्देशन में विनायकपुर स्थित रिद्ध होटल में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दी दबिश
दबोच लिए गए अभियुक्तगण
प्रथम दृष्टया ये सामने आया है कि होटल के कमरों में चार्जर नुमा हिडेन कैमरा लगा दिया जाता था।और आने वालों की निजी रिकॉर्डिंग कर ली जाती थी
फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली जाती थी
पुलिस को लंबे समय से इस तरह की सूचना मिल रही थी
आखिरकार थानाध्यक्ष कमलेश राय के निर्देशन में पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही से मामले का हुआ खुलासा
अभियुक्तों के पास से चार्जर नुमा स्टिंग कैमरा, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हुए बरामद
होटल के कमरों में अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है
होटल संचालक की भी भूमिका की जांच की जा रही है
रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय ने बताया, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.



