
कौशाम्बी।। जनपद के सरायअकिल थाना क्षेत्र के ग्राम पटेरिया मजरा घोषिया में बुधवार शाम एक गौमाता संदिग्ध परिस्थितियों में गहरे तालाब में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
ग्रामीणों की सूचना मिलते ही सरायअकिल थाना में तैनात सिपाही ऋषि अत्री मौके पर पहुंचे और बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू कराया।
जेसीबी की मदद से तालाब में उतरकर अपनी जान जोखिम में डालते हुए उन्होंने गहरे तालाब से गौमाता के शव को बाहर निकलवाया और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करवाया।
इस मानवीय कार्य की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने सिपाही ऋषि अत्री की कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और साहस की प्रशंसा की।
इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि खाकी सिर्फ कानून व्यवस्था की पहचान नहीं, बल्कि मानवता और सेवा का भी प्रतीक है।
“वर्दी में सिर्फ ताकत नहीं, इंसानियत भी बसती है”



