
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन।
उन्नाव में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।
23 और 24 मई को सिकंदरपुर कर्ण में जिला प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।
शिविर में 250 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशिक्षण लेंगे।
क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने अनुशासन और संगठन पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने नियमित बैठकों को अनिवार्य बताया।
बैठक में राजनीतिक और निंदा प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किए गए।
कार्यक्रम में विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

