
वाराणसी।।बाबा विश्वनाथ ज़ी की नगरी मे इन दिनों अपराधियों के पसीने छूटे हुए हैं, और वजह है वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तीन जांबाज महिला अधिकारी। नीतू काद्दयान, लिपि नगायच और मानसी दहिया—ये वो नाम हैं जिन्हें जनता अब सम्मान से ‘लेडी सिंघम’ कहकर पुकार रही है।
गोमती और वरुणा जोन में कड़क पहरा गोमती जोन की कमान संभाल रहीं लेडी सिंघम डीसीपी नीतू काद्दयान ने अपनी सख्त कार्यशैली से संगठित अपराध की कमर तोड़ दी है। उनकी अनुशासनप्रियता और त्वरित फैसलों ने अपराधियों में डर और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा किया है। वहीं, वरुणा जोन की दबंग लेडी एडीसीपी लिपि नगायच अपने दबंग तेवरों के लिए चर्चा में हैं। खुद फील्ड पर मोर्चा संभालकर जिस तरह वे बदमाशों पर नकेल कस रही हैं, उसने वाराणसी पुलिस की छवि को नई ऊंचाई दी है।
युवा जोश की धमक सिर्फ अनुभवी ही नहीं, बल्कि युवा IPS लेडी सिंघम मानसी दहिया ने भी चोलापुर थाने की कमान संभालते ही अपनी धाक जमा दी है। उन्होंने अवैध धंधों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर यह स्पष्ट कर दिया है कि युवा नेतृत्व किसी भी चुनौती से टकराने को तैयार है।(वही पर गूगल सर्च कर जानकारी लीजिये वाराणसी पुलिस कमिश्ननरेट आईपीएस लेडी सिंघम के बारे मे जानकारी पूरी वेबसाइड पर उपलब्ध )
वाराणसी की यह ‘शक्ति’ न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस में नारी शक्ति की एक ऐसी मिसाल पेश कर रही है जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में है। इन तीनों अधिकारियों की जुगलबंदी ने स्पष्ट कर दिया है कि काशी की गलियों में अब सिर्फ कानून का राज चलेगा।

