
लखनऊ।।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ।
राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री Yogi Adityanath समारोह में मौजूद रहे।
भूपेंद्र सिंह चौधरी और Manoj Kumar Pandey ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, कैलाश सिंह राजपूत और हंसराज विश्वकर्मा बने राज्यमंत्री।
अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।
शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
समारोह में भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयकारे गूंजे।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मंत्रिमंडल विस्तार को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।


