
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में काउंसलिंग से सुलझे चार परिवार, पति-पत्नी को कराया गया साथ विदा।
महिला थाना और परिवार परामर्श केंद्र की पहल से खत्म हुए वैवाहिक विवाद।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह के निर्देशन में चला पारिवारिक विवाद निस्तारण अभियान।
महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह समेत टीम ने दोनों पक्षों की कराई काउंसलिंग।
समझाइश और संवाद के जरिए दंपतियों को साथ रहने के लिए किया राजी।
संगीता-सुशील, मालती-जीतू, नेहा पाल-रोहित और आरती-राजकुमार में हुआ समझौता।
सभी दंपतियों को आपसी सहमति के बाद सकुशल साथ विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र लगातार टूटते परिवारों को बचाने में जुटा।
काउंसलिंग कार्यक्रम में महिला हेल्प डेस्क की कई महिला आरक्षी रहीं मौजूद।
पुलिस अधिकारियों ने कहा- संवाद और समझदारी से पारिवारिक विवादों का समाधान संभव।


