
वाराणसी।। गोमती ज़ोन में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस प्रशासन अब ‘एक्शन मोड’ में है। अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नृपेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में शनिवार को सड़कों पर उतरकर अवैध पार्किंग और यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया।
इस विशेष मुहिम को धरातल पर उतारने में *प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार त्रिपाठी , लेडी इंस्पेक्टर दीप्ती शर्मा और उप निरीक्षक अंकित सिंह की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिंधोरा थाना क्षेत्र समेत राजमार्गों पर सघन चेकिंग करते हुए पुलिस टीम ने कुल है 290 वाहनों का चालान काटकर सख्त संदेश दिया।
कुल चालान: 290 वाहन
गलत दिशा में वाहन संचालन 133 मामले
अवैध पार्किंग: 112 मामले
श्रेणी: 100 भारी वाहन (ट्रक/ट्रेलर) और 81 दोपहिया वाहन।
एडीसीपी नृपेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि राजमार्गों पर यातायात बाधित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और उनकी टीम ने वाहन स्वामियों को चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

