
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़ी एक अहम मुलाकात में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
उन्नाव रेडक्रॉस के सभापति व व्यापार संगठन अध्यक्ष अमित मिश्रा ने साथियों संग उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर मुलाकात की।
इस दौरान इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जनपद शाखा उन्नाव की निर्विरोध कार्यकारिणी भी मौजूद रही।
प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री ने सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में जनहित और सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर हर्ष तिवारी, मनीष सेंगर, लक्ष्य निगम और आशुतोष भी मौजूद रहे।
मुलाकात के बाद सभी पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को



