
कानपुर।।अब नगर निगम बुझायेगा पशुओं व पक्षियों की प्यास.
नगर आयुक्त व महापौर की इस मुहिम की हो रही है सराहना.
आज 28 अप्रैल 2026 को नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में समाजसेवी संस्थाओं को पशुओं व पक्षियों को पानी पिलाने के लिए वितरित किए गए नाद.
बांटे गए 400 नाद
इस दौरान महापौर ने लोगों से अपील की है, इस भीषण गर्मी में अपने घर के बाहर व पार्क में जानवरों व पक्षियों के लिये पानी अवश्य रखें.
साथ ही सामाजिक संस्थाओं से कहा, जहां भी ज़रूरत हो,अवगत कराएं ताकि और नाद की व्यवस्था करायी जा सके.
इस अवसर पर मौजूद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आर के निरंजन ने कहा कि शहर में यदि और नादों की जरूरत पड़ेगी तो उपलब्ध कराई जाएगी.
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा,रैन बसेरों के बाहर भी जानवरों और पक्षियों के लिये नाद रखे जायेंगे.
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. शिल्पा सिंह आदि अधिकारीगण व सामाजिक संस्थाओं पदाधिकारी मौजूद रहे.



