
लखनऊ।।लखनऊ के (LDA) के प्रवर्तन ज़ोन 7 मे अब निर्माण पर भी प्रवर्तन टीम की गज़ब की कार्रवाई देखने को मिली है प्रवर्तन ज़ोन 7 की टीम ने एक छोटे आवासी मकान को सील कर दिया जबकि इसी ज़ोन मे कई बहुमंज़िल निर्माण बनकर तैयार हो रहे है LDA प्रवर्तन ज़ोन 7 थाना सआदतगंज क्षेत्र मेहबूब गंज मे लगातार चल रहे निर्माण कार्य को LDA के प्रवर्तन ज़ोन 7 टीम अभी तक रुकवाने मे नाकाम दिख रही है वही थाना वज़ीरगंज क्षेत्र आगमीर देवड़ी चौकी क्षेत्र जुबली कॉलेज के पीछे मैन रोड़ पर हो रहा निर्माण इस निर्माण पर भी लगता है प्रवर्तन ज़ोन 7 टीम का पूरा संरक्षण मिला हुआ है जब प्रवर्तन ज़ोन 7 मे बहुमंज़िल निर्माण बनकर तैयार हो रहा है तो छोटे निर्माण पर आखिर क्यों गिर रही ज़ोन 7 टीम की गाज सूत्र बताते है बड़े और बहुमंज़िल निर्माण करने मे LDA टीम को मोटी रकम देके मैनेज किया जाता है वही छोटे निर्माण पर कार्रवाई करके प्रवर्तन टीम अधिकारियो से अपनी वाहवाही लूट लेते है देखने मे आ रहा है अब IGRS की शिकायत पर टीम का खेल जारी है जिसकी शिकायत जल्द उच्च अधिकारियो से की जाएगी



