
कानपुर।।नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर प्रमिला पांडेय ने फिक्की महिला संगठन के साथ बैठक की.
बैठक में फिक्की फ्लो,फिक्की महिला संगठन की अध्यक्ष अंकिता गर्ग ने महापौर से महिला सफाई कर्मियों के लिए सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला,ब्रेस्ट कैंसर, आई चेक अप, शुगर, बीपी, इत्यादि हेल्थ चेक अप कैम्प लगाने की बात रखी.
साथ ही एक पार्क सुन्दरीकरण के लिए दिये जाने की मांग की.
फिक्की फ्लो,फिक्की महिला संगठन की अध्यक्ष ने महापौर जी को अवगत कराया कि इस संगठन के कई सदस्यों के स्वयं के स्कूल है, जिनमें सहाय बच्चों को प्रवेश दिला सकते है.
उन्होंने बताया,संगठन द्वारा निर्धन महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र व कई स्कूलों में बच्चों के लिये कम्प्यूटर प्रशिक्षण लैब भी स्थापित किया गया है.
महापौर द्वारा पार्क सुन्दरीकरण दिये जाने हेतु अधिशाषी अभियंता उद्यान दिवाकर भास्कर एवं महिला सफाई कर्मियों की सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.अजय संख्वार को निर्देशित किया.
बैठक में अपर नगर आयुक्त मोहम्मद अवेश, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकार डा. मनमोहन आर्या, फिक्की फ्लो की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, आयुषी टंडन, शेफाली राज, प्रज्ञा अग्रवाल, मीनू झुनझुनवाला इत्यादि ने भाग लिया.



