
कानपुर।।डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार के निर्देशन में चलाया गया मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान
अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों व तिराहों पर वाहनों की सघन जांच की
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 455 मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों का चालान किया गया
ये अभियान दोपहिया वाहनों में लगे मॉडिफाइड साइलेंसर, ट्रकों व भारी वाहनों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न एवं निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से लगी नीली,लाल बत्ती व हूटर के खिलाफ चलाया गया.
नियम विरुद्ध पाए गए वाहनों का मौके पर चालान किया गया.
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वाले एवं मॉडिफाइड उपकरणों से शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी.
आमजन से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करते हुए यातायात नियमों का पालन करें.
किसी भी असुविधा की स्थिति में निम्न नंबरों पर संपर्क करें.
ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340
ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387
साथ ही डीसीपी ट्रैफिक का सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें.



