
कानपुर।।18 अप्रैल 2026 को महापौर प्रमिला पांडेय ने क्षेत्रीय पार्षद जितेन्द्र चौरसिया के साथ राजीव नगर, लाल बंगला के उक्त स्थान का निरीक्षण किया। जहां बरगद का 50 वर्ष पेड़ काटा गया.
बरगद का हरा पेड़ काटने पर जनता के विरोध को देखते हुए महापौर ने उक्त स्थान का जायजा लिया.
महापौर ने पेड़ काटने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज़ कराये जाने के साथ नया पेड़ लगाये जाने का दिया निर्देश
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि यहां बरगद का 50 साल पुराना पेड़ था। बरगद का पेड़ पूज्यनीय होता है।
महिलायें इसकी पूजा करती हैं। मुझे अवगत कराया गया है कि जड़ से 10 फुट छोड़कर पेड़ की छंटाई की अनुमति दी गयी थी।लेकिन जड़ से काटा गया। इसकी जॉच कराउॅगी.
महापौर ने ये भी कहा, बरगद के पेड़ के पास की दुकान इसकी भी जॉच करायी जायेगी। यदि दुकान अवैध रूप से स्थापित होगी तो हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी.
राजीव नगर लाल बंगला में एक शोरूम के बाहर बरगद का लगभग 50 साल पुराना बरगद का हरा पेड़ था।.
जिसे वन विभाग से अनुमति लेकर काट दिया गया था। हरा पेड़ काटने पर जनता विरोध कर रही थी और नागरिकों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त था.
जनता के रोष को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने उस जगह का स्थलीय निरीक्षण किया। और जनता से वार्ता की.



