
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस द्वारा चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 12.04.2026 को थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-114/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0-115/2026 धारा 303(2) ,317(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शिवांसू पुत्र राजेश राजपूत उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ग्राम बकोठी थाना अरौल जनपद कानपुर नगर 2. हिमांशु तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी ग्राम रूपपुर चन्देला थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव को कब्जे से मु0अ0सं0-114/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से सम्बन्धित मोटर साइकिल HF डीलक्स नं0 UP 35 AZ6584चेचिस नं0 MBLHAW061K4G06252 व इंजन नं0 HA11EPK4G06860 व मु0अ0सं0-115/2026 धारा 303(2) ,317(2) बीएनएस से सम्बन्धित मोटर साइकिल स्पलेन्डर सं0- UP35 AF0867 चेचिस नं0 MBLHA10BFFHJ05771 व इंजन नं0 HA10ERFHJ06065 तथा गैर जनपद कानपुर नगर से चोरी की गयी मोटर साइकिल हीरो स्पेलेन्डर प्रो बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं0 MBLHA10ASDHB504 बरामद कर अवस्थीखेड़ा तिराहे से दबौली रोड की तरफ करीब 50 कदम दूरी पर बहद ग्राम अवस्थी खेड़ा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना फतेहपुर चौरासी पर मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर प्रो बिना नम्बर प्लेट चेचिस नं0 MBLHA10ASDHB504 के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 116/26 धारा 317(2),317(4) बीएनएस थाना फतेहपुर चौरासी जनपद उन्नाव पंजीकृत किया गया ।

