-आर के श्रीवास्तव: प्रमुख संवाददाता



लखनऊ, 10 अप्रैल
सत्र 2026-27 के लिए आयकर बार एसोसिएशन की पहली कार्यकारिणी बैठक होटल ‘मेरा मन’ में संपन्न हुई। एल्डर्स कमेटी की उपस्थिति में निवर्तमान अध्यक्ष श्री एस.के. भार्गव और वर्तमान अध्यक्ष श्री मनोज लाल ने इसकी संयुक्त मेजबानी की।
बैठक में श्रीमती केली फेड्रिक सिंह ने वित्त सचिव और श्री सुनील कुमार चौबे ने खेल सचिव का पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष श्री मनोज लाल ने बार के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘ज्ञान, संचार और प्रतिष्ठा’ पर केंद्रित विजन साझा किया। उन्होंने नियमित स्टडी सर्कल मीटिंग और राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन (AIFTP) के आयोजन के साथ ही प्लेटिनम जुबली को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।

